प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 8 से 20 हजार रूपए मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। प्लसेमेंट कैम्प के माध्यम से सेक्यूरिटी गार्ड, बाउंसर, नर्सिंग स्टाफ, कम्प्यूटर ऑपरेटर, हाउस कीपिंग, लेबर, गनमेन, मैन पावर सर्विस और कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं पास से लेकर ग्रेजुएट प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।