भर्ती नियम नहीं बनने के कारण चार माह में इसकी चयन सूची जारी नहीं की जा सकी है। सीटीवीएस के असिस्टेंट प्रोफेसरों में क्रिटिकल केयर के 3, मेडिसिन के 2, पीडियाट्रिक के 3, एनीस्थीसिया के 2 व कार्डियक एनीस्थीसिया के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, 3 सीनियर रेसीडेंट की भर्ती भी की जाएगी। दूसरे विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 51, सीनियर रेसीडेंट के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी भर्ती संविदा पर की जाएगी।