27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त संस्थानों में 9वीं से 12वीं तक एडमिशन प्रक्रिया होगी शुरू

शिक्षा सत्र 2020-21 की शुरुआत करने व मंडल से मान्यता प्राप्त स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का निर्देश छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। आदेश में एडमिशन की अंतिम तिथि का कोई उल्लेख विभाग ने नहीं किया है। एडमिशन शुरू करने के लिए अब कई पेंच फंसने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 17 Aug 2020, 4:00 PM IST

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र वर्ष 2020-21 में कक्षा 9वीं से 12वी तक के बच्चों को एडमिशन के लिए मंडल के मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी किया है। जिले में लगभग 437 हाई व हायर सेकंडरी स्कूल है जहां एडमिशन की प्रक्रिया होनी है। कोरोना काल को देखते हुए जहां शिक्षक दुविधा में है वहीं छात्र भी स्कूल जाने को लेकर उत्साहित नहीं हैं ऐसे में एडमिशन फीस व वाहन की सुविधा सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

कोविड-19 की भयावह स्थिति को देखते हुए व शिक्षा सत्र 2020-21 में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसे लेकर शासन स्तर पर कई योजनाओं का क्रियाव्यन किया जा रहा है। शिक्षा सत्र 2020-21 की शुरुआत करने व मंडल से मान्यता प्राप्त स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का निर्देश छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। आदेश में एडमिशन की अंतिम तिथि का कोई उल्लेख विभाग ने नहीं किया है। एडमिशन शुरू करने के लिए अब कई पेंच फंसने लगे हैं।

कई शिक्षक ऐसे हैं जों बसों से आना जाना करते हैं कई स्कूल ऐसे जगह पर हैं जहां कोरोना वायरस प्रभाव के चलते बसों का परिचालन पूरी तरह बंद है। कई शिक्षक ऐसे भी हैं जिनके पास खुद के वाहन नहीं हैं तो कुछ वाहन होने के बाद भी अपने निजी साधन से स्कूल जाने को तैयार नहीं हैं।

वहीं स्कूल आने को लेकर विद्यर्थियों में भी कोई खास माहौल नहीं है, ऐसी स्थिति में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि एडमिशन शुरू करने से एडमिशन शुल्क के साथ ही कई कार्यों का संचालन भी शुरू होगा। अधिकारियों के अनुसार शिक्षा विभाग कार्य योजना तैयार कर एडमिशन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश करने में लगा हुआ है।