CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरतार कर लिया है। एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. टीम और थाना सिरगिट्टी ने मिलकर इस गिरोह को पकडऩे तकरीबन 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लेकिन केवल 30 लाख रुपए ही बरामद कर पाई है। जबकि अब तक 1 करोड़ रुपए की राशि पुलिस के हाथ नहीं आई है। वहीं अभी भी अन्य आरोपी फरार हैं।