6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Bus Accident: छत्तीसगढ़ में एक और दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 12 घायल

CG Bus Accident: हादसे में 4 लोगो की मौत होने की खबर है। 25 से अधिक लोग घायल बताया जा रहा है।घटना स्थल पर रेस्क्यू जारी है। सिमगा थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

2 min read
Google source verification
CG Bus Accident: छत्तीसगढ़ में एक और दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 12 घायल

CG Bus Accident: छत्तीसगढ़ में एक और दर्दनाक बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ रायपुर-बिलासपुर दरचुरा के पास एनएच 130 में बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त ठोकर मारी है। इस हादसे में 4 लोगो की मौत होने की खबर है। 25 से अधिक लोग घायल बताया जा रहा है।घटना स्थल पर रेस्क्यू जारी है। सिमगा थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

जशपुर में 6 यात्रियों की मौत सीएम साय ने जताया दुःख

करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला बस हादसे पर दुःख जताया है, X पोस्ट में सीएम ने लिखा, जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।