5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन विवाद पर युवक के अपहरण का प्रयास, फिर तलवार लेकर दौड़ाया युवक ने थाने में घुस बचाई जान

थाने के अंदर घुसे तो बची दोनों भाईयों की जान, जमीन विवाद पर दो दिन पूर्व हो चुका है अपरहण का प्रयास थाने के अंदर घुसे आरोपियों के पास से पुलिस को मिला तलवार, लाठी, बेसबॉल बेट, लोहे की पाइप 25 अम्स एक्ट के तहत पुलिस ने किया अपराध दर्ज, आरोपी लगातार वारदात को अंजाम देने कर रहे थे पीछा

2 min read
Google source verification
Police station to save lives

जमीन विवाद पर युवक के अपहरण का प्रयास, फिर तलवार लेकर दौड़ाया युवक ने थाने में घुस बचाई जान

बिलासपुर. जमीन व ट्रांसपोटिंग व्यापारी गौतम सिंह पिता गोविंद सिंह ठाकुर (46) पर कलेक्ट्रोरेंट के सामने कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोपी तलवार व लोहे की पाइंप लेकर मारने को दौड़ाया तो पीडि़त व्यापारी जान बचाने के लिए थाने के अंदर पहुंच गया। पीडि़त के कहने पर मौके पर मौजूद प्रशिक्षु आईपीएस ने दो आरोपी को पकड़ कर उसके पास से तलवार जब्त किया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार गौतम सिंह पिता गोविंद सिंह ठाकुर (46) निवासी गंगा नगर फेस 2 ने अपनी शिकतात में बताया कि वह कलेक्टोरेट के पास अपने भाई अमित सिंह के साथ खड़ा था। इस दौरान दिलीप मिश्रा, अजय सिंह व बोदकू सिंह पुरानी रंजिश को लेकर उसके पास पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बोदकू सिंह ने तलवार निकाला तो दोनों भाई वहां से भागे और जान बचाकर सिविल लाइन थाने के अंदर घूस गए। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे की वह सिविल लाइन थाने के पास ही गाड़ी को खड़ी कर बाहर गौतम सिंह के आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान थाने में प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार भी पहुंच गए। गौतम व अमित की बात सुनने के बाद उन्होंने थाने से बाहर निकल कर बताई हुई गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर तलवार, लोहे की पाइप मिला है। पुलिस ने गाड़ी में सवार बोदकू सिंह को पकड़ लिया वही आरोपी अजय सिंह की तलाश कर रहे है।

दो दिन पूर्व अपहरण का प्रयास

गौतम सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह मंगला चौक स्थित सेलुन में दाढी बनवाने के लिए गए थे। इस दौरान दिलीप मिश्रा, बोदकू व अजय सिंह भी वहां पर पहुंचे व पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर उनका अपहरण करने का प्रयास किया था। उस दौरान सेलुन व आसपास के लोगो की सहयता से वह खुद को बचाने में कामयाब हो पाए थे।

अमित सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

गौतम के भाई अमित सिंह ने भी तीनों दिलीप मिश्रा, अजय सिंह व बोदकू के खिलाफ अपराध दर्ज है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज कर परेशान किया करते है। पुलिस ने दोनों भाईयों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।

अजय सिंह की तलाश में छापेमारी

थाने के पास गाड़ी में हथियार व नशीली दवा मिलने के बाद से पुलिस भी सकते में आ गई। प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार मौके पर बोदकू को गिरफ्तार करने के बाद उसके साथी अजय सिंह की तलाश में मंगला चौक के पास स्थित वन विहार कालोनी व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे है।