
बिलासपुर . जिले की बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना अरपा भैंसाझार का सोमवार को जल संसाधन सचिव सोनमणि बोरा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य की गति को देखते हुए कहा कि समय पर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आगामी बरसात के पानी स्टोर कर लोगों के उपयोग के लिए दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से करीब 102 गांवों के एक लाख किसानों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में जिले का 40 प्रतिशत सिंचाई क्षेत्र हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 10 प्रतिशत और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि यथासंभव इस परियोजना से निर्धारित 25 हजार हेक्टेयर के अलावा और बढ़ाने का प्रयास करें। इस परियोजना के बनने से अरपा नदी के पानी का जल स्तर भी बढ़ेगा।
इस परियोजना के मुख्य नहर का काम हो चुका है। शेष भू-अर्जन एवं नहर के कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। बोरा ने सुरक्षा की दृष्टि से बांध के किनारे रैलिंग लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सिंचाई विभाग के निरीक्षण कुटीर (रेस्ट हाउस) निर्माण के लिए भी स्थल अवलोकन किया। वहां पर उन्होंने बेहतर तरीके से व्यवस्थित विकसित करने के भी निर्देश दिये। ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी उपयोगी हो सके। इसके पूर्व जल संसाधन सचिव ने खुटाघाट में आम पौधरोपण किया। इस मौके पर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एसके अवधिया, अधीक्षण अभियंता वीके श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता आरएस नायडू एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
किसानों को मिलेगा लाभ : इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 102 गांव शामिल हैं, जिसमें एक लाख किसान आते हैं। पूरे जिले के 40 प्रतिशत क्षेत्रों में पानी की कमी नहीं होगी। अगर योजना पर सही तरीके से काम हुआ तो किसानों को खेती के पानी की कमी नहीं होगी।
Updated on:
19 Jan 2018 10:29 pm
Published on:
16 Jan 2018 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
