एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में रविवार को बिलासपुर और कोरबा में जीआरपी के बर्खास्त कांस्टेबलों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। गौरतलब है कि बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकड़े गए जीआरपी के कांस्टेबल मन्नू प्रजापति, संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गायन को बर्खास्त कर दिया था। मामले में एसीबी ने इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। रविवार को बिलासपुर की टीम ने शहर के सिरगिट्टी व मोपका में और सरगुजा की टीम ने कोरबा के ठिकानों पर छापेमारी की गई।