
Bilaspur Crime News: बिलासपुर बेलगहना क्षेत्र के ग्राम बडे़ बरार में बकरे की गला दबाकर हत्या करने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि वह बकरी चराने के लिए पोडी घाट के जंगल गया था। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बकरे की गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ित की शिकायत पर बेलगहना पुलिस की शिकायत पर कोटा पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार बड़े बरार बेलगहना निवासी शेख नसीर पिता शेख लतीफ (51) बकरी पालन कार्य करते हैं। पीड़ित शेख नसीर ने शिकायत में बताया कि वह 31 मई की सुबह 8 बजे बकरी बकरा को चराने के लिए पोडी घाट जंगल नदी किनारे लेकर गए थे। बकरी-बकरा को अरपा नदी किराने में चरा रहा था कि इस दौरान एक बकरे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उस दिशा में पहुंचे तो देखा ग्राम सल्का नवागांव निवासी पोड़िहा धनुहार काले रंग के बकरे का मुंह और गला दबा रहा था।
Bilaspur Crime News: शेख नसीर को पास आते देख पोड़िहा धनुहार भाग निकला। आरोपी को पकड़ने के लिए चरवाहा उसके पीछे भागा लेकिन आरोपी पोड़िहा धनुहार जंगल में कहीं छुप गया। कुछ दूर तक भागने के बाद जब शेख नसीर लौटे तो देखा काले रंग के बकरे की मौत हो चुकी थी। घटना की शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने शिकायत लेकर कोटा थाने में अपराध दर्ज कराया है।
बड़े बरार निवासी चरवाहे ने बकरा की गला दबाकर हत्या होने की जानकारी दी व एक संदेही का नाम भी शिकायत में दर्ज कराया है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर जल्द गिरतार कर कार्रवाई करेगी।
Updated on:
3 Jun 2024, 11:32 AM IST
Published on:
3 Jun 2024, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.