6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suicide Case: होली की रात घर में फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव, गांव में फैली सनसनी…

Suicide Case: होली की रात 40 वर्षीय सुधाराम निराला का शव घर के कमरे में गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
ग्रामीण का शव फंदे पर लटका मिला (photo source- Patrika)

ग्रामीण का शव फंदे पर लटका मिला (photo source- Patrika)

Suicide Case: बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना अंतर्गत भुरकुंडा गांव में होली की रात एक ग्रामीण का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Suicide Case: बंद कमरे में लगाया फांसी

मिली जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा निवासी सुधाराम निराला (40 वर्ष) होली की शाम घर आए थे और अपने कमरे में आराम करने चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे परिजनों ने उन्हें भोजन के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां सुधाराम निराला पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे फांसी पर लटके हुए मिले।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Suicide Case: यह दृश्य देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। रात अधिक होने के कारण कमरे को सील कर दिया गया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।