30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nautapa 2024: भीषण गर्मी से भिलाई में दूसरी मौत, खेत से मवेशी भगाते किसान को आया चक्कर, थम गई सांस

Nautapa 2024: अब तक इसे चिकित्सकों ने सन स्ट्रोक से मौत होना नहीं बताया है। ( CG Temperature ) बावजूद इसके 46 डिग्री तापमान के बीच मौत का कारण तेज गर्मी को ही माना जा रहा है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 Jun 2024, 7:56 AM IST

Nautapa 2024

Nautapa 2024: हिटवेव के दौरान धूप में निकलने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। हिटवेव के कारण पहले एक महिला की मौत हो गई थी। अब एक किसान की भी मौत हो गई। ( CG temperature ) हालांकि अब तक इसे चिकित्सकों ने सन स्ट्रोक से मौत होना नहीं बताया है। बावजूद इसके 46 डिग्री तापमान के बीच मौत का कारण तेज गर्मी को ही माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2024: छत्तीसगढ़ में बढ़ा लू का प्रकोप…1 मजदूर समेत CG में अब तक 12 की मौत, Alert

CG Nautapa 2024: सिरसाकला निवासी किसान सुखलाल निर्मलकर शनिवार को सुबह 7 बजे खेत चले गए। वहां वे खेत की देखरेख कर रहे थे। खेत में काम करने के दौरान उन्होंने देखा कि कुछ मवेशी आ गए हैं, तब उसे वे भगाने लगे। उनके बेटे कोमल सिंह निर्मलकर ने बताया कि खेत में उनकी पोती भी थी। ( CG Nautapa 2024 Update ) पोती ने बताया कि दादा करीब 11 बजे खेत से मवेशी भगा रहे थे, तब उनको चक्कर आ गया। अस्पताल में डॉक्टर ने ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2024: प्रचंड गर्मी से अब तक 5 लोगों की मौत, Heat Wave के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Nautapa 2024: अहेरी महिला की हुई थी मौत

अहेरी के नर्सरी में काम करने वाली 60 साल की भद्रा बाई की नर्सरी में चक्कर आने के बाद मौत हो गई थी। ( CG Nautapa 2024 Update ) उसे पहले सीएससी, अहिवारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। पोस्ट मार्टम हॉर्ट अटैक से मौत होना बताया जा रहा है।