
Nautapa 2024: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 48 घंटे तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटे तक 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अगले 48 घंटे के लिए 25 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। (Nautapa 2024) अगले 03 तीन दिनों में 1-3 डिग्री लगातार गिरावट हो सकती है।
शुक्रवार को जशपुर और सरगुजा के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। (Nautapa 2024) वहीं जांजगीर से लू लगने के कारण तीन लोगों की मौत होने की खबर है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं द्रोणिका के असर से शनिवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। (Nautapa 2024) एक-दो स्थानों पर लू और उष्ण रात्रि की स्थिति और वज्रपात के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।
पीला यानि येलो अलर्ट मौसम की आगामी स्थिति से चेताना होता है. मौसम विभाग के इस अलर्ट का मतलब होता है कि मौजूदा स्थिति में बेशक खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खराब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, नारंगी यानि ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम के खराब स्तर ने दस्तक दे है. ऐसे में जरा सी भी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। (Nautapa 2024) ऑरेंज अलर्ट जारी होने पर संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने को जाता है। साथ ही लोगों को घर से अनावश्यक जाने से बचने के लिए भी चेताया जाता है।
बिलासपुर - 46.8
रायपुर - 46.4
दुर्ग - 46.2
राजनांदगांव - 45.7
पेण्ड्रारोड - 43.8
अंबिकापुर 42.8
जगदलपुर - 41.0
भीषण गर्मी को देखने हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक बार फिर आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। (Nautapa 2024) अब आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालनएक जुलाई तक सुबह 7 से 9 बजे तक होगा। इससे पहले गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही आंगनबाड़ा केंद्रों का संचालन सुबह 7 से 11 बजे तक करने का आदेश जारी हुआ था।
जांजगीर-चांपा जिले में लू लगने से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट आना बाकी है। मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट से होने की बात कही जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग महात्मा सूर्यवंशी (85) भीख मांगकर अपना जीवन-यापन करता था।
दो दिन पहले तेज धूप के कारण वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया। उसके अन्य साथियों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। (Nautapa 2024) जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज की है। यहां शुक्रवार को दो ट्रक चालक गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे।
दोनों भीषण गर्मी के चपेट में आने से बेहोश हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों झारखंड के झुरकी निवासी शंभू कोरवा (26) अमृत सिंह (63) खुर्सीपार भिलाई निवासी बताए जाते हैं। इस संबंध में बीडीएम के डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी स्पष्ट होगी।
बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम ईटई में शुक्रवार को दोपहर इमली पेड़ में वर्षोँ से बसेरा बनाकर रहने वाले चमगादड़ अचानक से मरकर गिरने लगे। ग्रामीण सेवक राम ने बताया कि तेज गर्मी के कारण बड़ी संख्या में चमगादड़ गांव से पलायन कर गए हैं।
जो बचे हुए हैं, उनमें से करीब एक दर्जन की मौत हो चुकी हैं। वे एक-एक कर नीचे टपक रहे हैं। डीएफ ओ सीएस परदेशी ने बताया कि हाई टेंप्रेचर के साथ खान-पान के संकट में यह हो सकता है। (Nautapa 2024) गौरैया के लिए भी यह मौसम घातक है। टीम भेजकर ग्राम ईटई में चमगादड़ों की मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Updated on:
01 Jun 2024 09:34 am
Published on:
01 Jun 2024 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
