Chhattisgarh Flight's News: इसके पश्चात् डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 09 मई 2024 को अलायन्स एयर के द्वारा जमा किए गए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के दस्तावेज के आधार पर बिलासपुर एयरपोर्ट को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिए अनुमति दे दी। इसके साथ ही 1500 मीटर तक की दृश्यता में बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने एवं उतरने की अनुमति दे दी गई है।