22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने शहर का लंगड़ा आम बना लखनऊ का राजा, बेहतरीन स्वाद के साथ इन खासियत से जीता सबका दिल

लोगों ने खूब किया पसंद , कहा ऐसा आम (best mango) कभी नहीं खाया था (langda aam)

2 min read
Google source verification
bilaspur langda mangoes win awards in Lucknow mango festival 2019

अपने शहर का लंगड़ा आम बना लखनऊ का राजा, बेहतरीन स्वाद के साथ इन खासियत से जीता सबका दिल

बिलासपुर. लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव 2019 (mango festival 2019) में बिलासपुर के आमों का दबदबा रहा। बिलासपुर को आमों के बेहतरीन स्वाद (delicious taste) और विजिबल क्वॉलिटी (superior quality mangoes) के लिए तीन पुरस्कार प्रदान किए गए। यहां के लंगड़ा आम (langda mangoes) को प्रदर्शनी में सर्वाधिक लोगों ने पसंद किया। आम महोत्सव (mango festival) में बिलासपुर से डॉ अशोक अग्रवाल उडऩताल शासकीय उद्यान पतगंवा पेंड्रा और एमएस परस्ते उद्यान अधीक्षक सरकंडा को पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विजेताओं को विभिन्न वर्गों में प्रशस्ति पत्र दिए। प्रदर्शनी में देशभर से सभी राज्यों ने आम की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया। जिनमें बिलासपुर का लंगड़ा आम प्रदर्शनी में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। आम महोत्सव में लंगड़ा आम के अलावा अन्य किस्मों को भी सराहना मिली।

READ MORE - MOTIVATIONAL STORY / संस्कृत सीखने मुम्बई से साइकिल में पहुंचा छत्तीसगढ़, अगल-अगल भाषाओं को सीखने घूम चुका 23 राज्य

प्रदर्शनी (lucknow mango festival 2019) में दशहरी, आम्रपाली, अल्फांजो, चौसा, बांबे ग्रीन, बैगनफल्ली, तोतापरी, मल्लिका जैसी किस्मों का प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से उद्यान अधीक्षक आरके यादव ने प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा आम का आकार, स्वाद और विजिबल क्वॉलिटी देखी गई। जिसमें बिलासपुर के लंगड़ा आम ने खूब वाहवाही बटोरी। आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ की तरफ से आम की 25 किस्मों को प्रदर्शित किया गया। बिलासपुर को तीन पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर डॉ संजय अलंग एवं उप संचालक रामजी चतुर्वेदी ने शुक्रवार को विजेताओं को बधाई दी। राजधानी रायपुर में उद्यानिकी संचालक डॉ प्रभाकर सिंह ने भी विजेताओं को सम्मानित किया।

lucknow mango festival l 2019" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/29/aam_4771721-m.jpg">

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बिलासपुर शहर की तमाम ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Facebook - https://www.facebook.com/pg/patrikabsp
Twitter - https://twitter.com/BilaspurPatrika/
Instagram - https://www.instagram.com/patrikabsp/