एसडीआरएफ ने रस्सी की मदद से एक जलते दिये को कुएं में उतारा था। जब कुएं के भीतर दीया बुझ गया तब कुएं में जहरीली गैस होने की पुष्टि की गई। इसके बाद आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और अन्य साधनों की मदद से रात लगभग 10 बजे तक दोनों शवों को बाहर निकाला गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस फैली होने की वजह से पहले दोनों भाई बेहोश होकर पानी में गिर गए तथा कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।