27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime : बिलासपुर पुलिस ने शातिर तस्कर को दबोचा, 3 जिलों में है वांटेड, गांजे की खेती कर बेचता था ड्रग्स

Crime In Chhattisgarh : ओडिशा के मलकानगिरी से चरस लेकर तस्कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर जगदलपुर, धमतरी व रायपुर से अलग-अलग बस से सफर कर बिलासपुर पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 22 Sep 2023, 3:27 PM IST

Crime :  बिलासपुर पुलिस ने शातिर तस्कर को दबोचा, 3 जिलों में है वांटेड, गांजे की खेती कर बेचता था ड्रग्स

Crime : बिलासपुर पुलिस ने शातिर तस्कर को दबोचा, 3 जिलों में है वांटेड, गांजे की खेती कर बेचता था ड्रग्स

बिलासपुर. ओडिशा के मलकानगिरी से चरस लेकर तस्कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर जगदलपुर, धमतरी व रायपुर से अलग-अलग बस से सफर कर बिलासपुर पहुंचा। पेड्रीडीह में उतर कर बिलासपुर आने बस का इंतजार कर रहा था, इस दौरान एएसआई हेमंत सिंह व उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5 सौ ग्राम चरस बरामद कर पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढें : CG Election 2023 : भाजपा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, बोलीं - उनके पास बताने लायक कुछ नहीं, पुरखों के किस्से सुना गईं

मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी हरिश टांडेकर ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक हेमंत सिंह को सूचना मिली कि शहर में खपाने के लिए चरस भारी मात्रा लाया जा रहा है। सूचना के बाद पेट्रोलिंग टीम पेड्रीडीह बाइपास में पहुंच कर संदेही को हुलिए के आधार पर हिरासत में लेकर थाने पहुंची और जब्त पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें छिपा कर रखा गया 5 सौ ग्राम चरस मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भास्कर पिता केदार बेहरा (21) निवासी बालीमेला थाना ओरकेल जिला मलकानगिरी ओडिशा का होना बताया। हिर्री पुलिस ने आरोपी के पास से 5 सौ ग्राम चरस कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताया है।

यह भी पढें : Train Cancelled : इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी , रेलवे ने फिर कैंसिल की ये ट्रेनें

आरोपी करता है गांजा की खेती पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने गांव में गांजे की खेती किया करता है। चरस का आर्डर मिलने पर शहर में खपाने के लिए पहुंचा था। आरोपी बिलासपुर पहुंच कर सामान को खपा देता, इससे पहले हिर्री पुलिस की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार हो गया।

यह भी पढें : Flight Cancel : 8 अक्टूबर तक कैंसिल हुईं इस रूट की फ्लाइट्स, टिकट बुक करने से पहले चेक करें लिस्ट

चरस की तस्करी होने का पता चलने पर टीम को लगाया गया था। पेंड्रीडीह बाइपास के पास से संदेही को लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने चरस तस्करी की बात स्वीकारी।