27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : भाजपा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, बोलीं – उनके पास बताने लायक कुछ नहीं, पुरखों के किस्से सुना गईं

BJP MP Saroj Pandey : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों पर तंज कसा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 22 Sep 2023, 3:02 PM IST

CG Election  2023 : भाजपा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, बोलीं - उनके पास बताने लायक कुछ नहीं, पुरखों के किस्से सुना गईं

CG Election 2023 : भाजपा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, बोलीं - उनके पास बताने लायक कुछ नहीं, पुरखों के किस्से सुना गईं

रायपुर. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों पर तंज कसा है। पांडेय ने कहा, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाषा बोल रही हैं। जहां से फर्जी आंकड़े मुख्यमंत्री को मिलते हैं। वहीं से मिले आंकड़े गिना कर वह गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढें : Train Cancelled : इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी , रेलवे ने फिर कैंसिल की ये ट्रेनें

छत्तीसगढ़ की सरकार के बारे में बताने लायक उनके पास कुछ नहीं था इसलिए वे यूपी के उस जमाने के किस्से कहानी सुना गईं जब उनके पिता प्रधानमंत्री थे। पिता तो पिता वे अपने पिता के नाना तक की लोरियां छत्तीसगढ़ की बहनों को सुना गईं।

यह भी पढें : Flight Cancel : 8 अक्टूबर तक कैंसिल हुईं इस रूट की फ्लाइट्स, टिकट बुक करने से पहले चेक करें लिस्ट

उनके पास पुरखों के संस्मरण सुनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। रही बात गैस सिलेंडर की तो बताएं कि वे चार सिलेंडर कहां हैं, जो 2018 के जन घोषणा पत्र में कांग्रेस दे रही थी। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में महिलाओं की स्थिति सबसे खराब है तो प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि किस बात का महिला समृद्धि सम्मेलन कर रहे हैं।