10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Job Placement: बिलासपुर में 653 पदों पर भर्ती, 5वीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते है आवेदन

Bilaspur Jobs: बिलासपुर के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। 5वी से लेकर 8वी 10 वी पास छात्र-छात्राएं इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।

2 min read
Google source verification
Job Placement

बिलासपुर में रोजगार मेला (Photo AI)

Job Placement: बिलासपुर में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। कोनी में 10 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस मेले में 5 निजी नियोजकों द्वारा कुल 653 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में सेविंग मशीन ऑपरेटर, लोन ऑफिसर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ और फार्मेसी असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

Job News: 5वीं, 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मूल अंकसूची और प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लानी होगी।

ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य

मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। साथ ही रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र भी लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।

युवाओं के लिए बेहतर अवसर

बिलासपुर में आयोजित यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतर मंच साबित हो सकता है। एक ही स्थान पर कई निजी कंपनियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया आयोजित किए जाने से युवाओं को रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

प्लेसमेंट कैंप का फॉर्म कैसे भरें

छत्तीसगढ़ के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मानसून केंद्र कोनी बिलासपुर द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 11:00 बजे से पहले 10 जून को पहुंचना होगा ,रोजगार कार्यालय परिसर में और इस रोजगार मेला में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र प्रारूप प्राप्त करना होगा।

बलौदाबाजार में 143 पदों पर भर्ती

बलौदाबाजार में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बुधवार का दिन उम्मीदों से भरा होने वाला है. जिला रोजगार कार्यालय द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज सकरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां सीधे युवाओं का साक्षात्कार लेकर भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि इस मेले में कुल 143 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीई, बीटेक, बीएड और यहां तक कि 8वीं एवं 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग