28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम मार्केट की 114 में से 100 दुकान अवैध, व्यापारियों को जारी होगा नोटिस

अग्रसेन चौक के पास श्रीराम क्लाथ मार्केट में कपड़े का थोक एवं चिल्हर का करोबार किया जाता है। कॉम्पलेक्स का निर्माण 1997 में किया गया।

2 min read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Nov 15, 2016

shriram market bilaspur

shriram market bilaspur

बिलासपुर
. अग्रसेन चौक के पास श्रीराम क्लाथ मार्केट कॉम्लेक्स में 114 दुकानें हैं। इसमें से 100 दुकानों में स्वीकृत नक्शे से अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया है। नगर निगम ने इसकी नापजोख पूरी कर ली है। अब टैक्स के अंतर की राशि जमा करने के लिए व्यापारियों को डिमांड नोटिस जारी किया जा रहा है। इससे राजस्व विभाग को लगभग 20 लाख रुपए राजस्व मिलेगा।


अग्रसेन चौक के पास श्रीराम क्लाथ मार्केट में कपड़े का थोक एवं चिल्हर का करोबार किया जाता है। कॉम्पलेक्स का निर्माण 1997 में किया गया। इसमें 114 दुकानें बनाई गई हैं। इनमे से 100 दुकानों को अतिरिक्त निर्माण की वजह से अवैध पाया गया है। नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम ने सभी दुकानों की नापजोख करने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। जिन व्यापारियों द्वारा अतिरिक्त निर्माण किया गया हैख्, उन्हें टैक्स जमा करने के लिए डिमांड नोटिस जारी किया जा रहा है। आयुक्त ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सभी व्यापारियों से जल्द वसूली करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है, कि अब तक 14 व्यापारियों को नोटिस दिया जा चुका है। 86 व्यापारियों को मंगलवार से नोटिस दिया जाएगा इसके साथ ही टैक्स वसूली की जाएगी।


219 मकानों में अतिरिक्त निर्माण

राजस्व विभाग चारों जोन में मकानों की नापजोख कर रहा है। इससे में 219 मकानों में स्वीकृति से अधिक निर्माण पाया गया है। सभी को 10 प्रतिशत पेनॉल्टी के साथ अंतर की राशि जमा करने के लिए डिमांड नोटिस जारी किया गया है। शिविर खत्म होने के बाद फिर से नापजोख की जाएगी।


बेसमेंट में कब्जा, पार्किंग की समस्या

श्रीराम क्लाथ मार्केट के बेसमेंट में दुकानें बना ली गई हैं। यहां जितनी संख्या में दुकानें हैं, उनके हिसाब से पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। वहीं देना बैंक के स्टाफ और यहां आने वाले ग्राहक भी पार्किंग का उपयोग करते हैं। वर्तमान में हालत ये कि व्यापारी और ग्राहकों को दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। पार्किंग की व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम कई बार चेतावनी दे चुका है।


20 साल की दस्तावेज जांच करेंगे

1997 में श्रीराम क्लाथ मार्केट बना। सभी दुकानों की दस्तावेजों की जांच की जाएगी। कुछ व्यापारियों का कहना है, कि उन्होंने काफी दिन बाद निर्माण किया।


श्रीराम क्लाथ मार्केट की सौ दुकानों में स्वीकृत नक्शा से अतिरिक्त निर्माण किया गया है। यह राजस्व विभाग के टीम द्वारा की गई नापजोख में पता चला। सभी व्यापारियों को अंतर की राशि पेनाल्टी के साथ पटाने के लिए डिमांड नोटिस भेजा जा रहा है।

पूर्णिमा श्रीवास्तव, प्रभारी राजस्व विभाग नगर निगम

शहर के अनेक काम्ॅपलेक्स में गड़बडि़या हैं। नापजोख करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां जहां नापजोख हो गई है उन्हें नोटिस दिया जा रहा है।

उदय मजुमदार, चेयरमेन राजस्व विभाग नगर निगम