18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य ग्रहण 9 को, कुंभ राशि पर पड़ेगा प्रभाव

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 9 मार्च को लगेगा। यह भारत के कई राज्यों में नजर आएगा। छत्तीसगढ़ में भी यह नजर आएगा।

2 min read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Feb 26, 2016

Solar Eclipse

Solar Eclipse

बिलासपुर.
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 9 मार्च को लगेगा। यह भारत के कई राज्यों में नजर आएगा। छत्तीसगढ़ में भी यह नजर आएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण की घटना कुंभ राशि एवं पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगी, इसलिए कुंभ राशि के जातकों को सर्वाधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अन्य राशियों पर भी इसका सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।


भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का स्पर्श सुबह 5.15 बजे होगा। ग्रहण का मोक्ष सुबह 6.45 बजे होगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग डेढ़ घंटे की होगी। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ.दीपक शर्मा ने बताया कि शास्त्रगत मान्यता के आधार पर ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व यानि 8 मार्च की शाम 5.15 बजे से लग जाएगा। मान्यता के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो मूर्ति का स्पर्श वर्जित होता है। इसलिए मंदिरों के पट ग्रहण की अवधि में बंद रहेंगे। सुबह 6.45 बजे के बाद भगवान का स्नान, अभिषेक कर पूजा-पाठ का कार्यक्रम होगा।


गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी सावधानी

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ग्रहण व सूतक की अवधि में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान मन में भगवान के नाम का जाप करना चाहिए।


ग्रहण की वैज्ञानिक मान्यता

वैज्ञानिक मान्यता के आधार पर सूर्य ग्रहण के अवधि के समय पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव प्रभावित होते हैं। इसलिए यह अवधि ऋणात्मक मानी जाती है। इस अवधि में सूर्यदेव से नकारात्मक किरणें उत्सर्जित होती हैं। इसलिए भी ग्रहण की अवधि में प्रतिकूल किरणों से बचने का प्रयास करना चाहिए।


राशियों पर प्रभाव

मेष- संतान पक्ष विषयक सावधानी बरतने की जरूरत।

ये भी पढ़ें

image
वृषभ- शत्रुओं से बचने सावधानी की आवश्यकता।

संबंधित खबरें

मिथुन- संपति से संबंधित लाभ की संभावना।

कर्क- आकस्मिक लाभ होने के आसार हैं।

सिंह- विवाह, प्रेम एवं दाम्पत्य जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत।

कन्या- ग्रहण से लाभ होने की संभावना है।

तुला- पारिवारिक विवाद से बचने की जरूरत।

वृश्चिक- सर्विस, व्यापार एवं कॅरियर में लाभ की संभावना।

धनु- निर्णय विषयक सावधानी की जरूरत।

मकर- सभी क्षेत्रों में सावधानी बतरने की जरूरत।

कुंभ- विशेष सावधानी की जरूरत।

मीन- जीवन साथी अथवा प्रेम संबंधित सर्तकता व सावधानी रखें।

ये भी पढ़ें

image