7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगला के जिनालय में मूर्तियों को स्थापित करने वेदी का शिलान्यास, हुआ अनुष्ठान 

बिलासपुर. आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से मंगला स्थित सर्वसुविधा युक्त निर्माणाधीन संमति विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन नक्कासी युक्त स्वेत पाषाण जिनालय का शिलान्यास महोत्सव भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से किया गया। इस दौरान विधि विधान से सभी पूजन विधि पूरी की गई।  सकल जैन समाज की ओर से समंति विहार कॉलोनी में […]

2 min read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Jul 13, 2017

बिलासपुर. आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से मंगला स्थित सर्वसुविधा युक्त निर्माणाधीन संमति विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन नक्कासी युक्त स्वेत पाषाण जिनालय का शिलान्यास महोत्सव भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से किया गया। इस दौरान विधि विधान से सभी पूजन विधि पूरी की गई। सकल जैन समाज की ओर से समंति विहार कॉलोनी में आचार्य संत शिरोमणि 108 विद्यासागर महामुनि राज के 50वें स्वर्णिम संयम वर्ष महोत्सव के पावन अवसर पर मंगला स्थित निर्माणाधीन जिनालय में भव्य विधि शिलान्यास महोत्सव का कार्यक्रम किया गया।

समाज के प्रचार-प्रसार सचिव अमरेश जैन ने बताया कि यह जिनालय मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ का भव्य नक्कासी युक्त स्वेत पाषाण से निर्मित है। बुधवार की सुबह मंगलाष्टक अभिषेक पूजन के बाद जाप्य अनुुष्ठान का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद वेदी शिलान्यास विधि प्रारंभ हुई। इसमें हवन पूजन हुआ। वेदी शिलान्यास में आसान शीला, स्वर्ण शीला, रजत शीला, ताम्र शीला, पंच श्रीयंत्र, स्वास्तिक, दीपक को 10-10 लोगों ने अपना योगदान देकर धर्म लाभ लिया। विधि शिलान्यास कार्यक्रम विधान आचार्य प्रतिष्ठाचार्य अभय जैन के मार्गदर्शन में किया गया। श्री यंत्र अभिषेक पूजन के बाद विधि शिलान्यास में केसरी चंद्र जैन, मनोज जैन, मनीष जैन, द्वितीय वेदी राजकुमार जैन व अजय जैन द्वारा किया गया। इसके बाद समाज के सदस्यों ने सिलाई रखी गई। इस अवसर पर विनोद जैन, कैलाश जैन, जयकुमार जैन, विमल चोपड़ा, गंभीर मल, अमरेश जैन, रमेश जैन, सनत जैन, संजय जैन, भूपेंन्द्र चंदेरिया, देवेन्द्र जैन, प्रवीण कोचर, कुणाल बयानी, अंशुल जैन, सीमा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे।

आचार्य विद्यासागर की उपस्थिति में हुई थी भूमि पूजन
मंगला स्थित समंति विहार में निर्माणाधिन जिनालय की भूमि पूजन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के उपस्थिति में लगभग तीन साल पहले हुई थी। अब उनके स्वर्णिम संयम दीक्षा वर्ष में इसका शिलान्यास महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना सहयोग दिया। दिनभर यहां विविध कार्यक्रम हुए।