
CG Election 2023: भाजपा-कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा
बिलासपुर। CG Election News: जिले की आधा दर्जन विधानसभा सीटों समेत मु्गेंली और जीपीएम जिले की 3 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया है। इस बार के चुनाव में दोनों पार्टियों ने प्रोफेशनल के बजाए अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से अपने नेता और पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए जोरोशोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों के मोबाइल पर कॉल कर कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी देकर वोट मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
फोन नंबर पर कॉल कर बता रहे योजनाओं की जानकारी, मांग रहे अपनी पार्टी के पक्ष में वोट
दूसरे चरण के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए नेताओं के पास सिर्फ दो सप्ताह का समय प्रचार और प्रसारके लिए बच गयाहै। इस समय को नेता सबसे महत्वपूर्ण मानकर प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।
बीते चुनाव में नेताओं ने सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार के लिए प्रोफेशनलों का सहारा लिया था और सभी सोशल साइट में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए विकास और जनकल्याणकारी कार्यों गिनाते हुए वोट की मांग की थी। इस बार दोनों पार्टी के नेताओं ने प्रचार के लिए अपने ही कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से प्रत्याशी और पार्टी के पक्ष में वोट मांगना शुरू कर दिया है।
सिर्फ मोबाइल रिचार्ज ही खर्च...
प्रोफेशनल से काम लेने से प्रत्याशियों को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता था, लेकिन कार्यकर्ताओं के मोबाइल रिचार्ज कर प्रत्याशी कम खर्च में प्रचार -प्रसार कराने के साथ वोट मांगने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उनसे अपनी पार्टी और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए अपील भी कर रहे हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम बड़े हथियार...
प्रचार- प्रसार के लिए छोटे वीडियो बनाने के साथ रील्स बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बना कर अपनी पार्टी के पक्ष के मतदान के लिए प्रेरित कर सकें। इस काम में दोनों पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ता सुबह से लेकर देर रात तक डटे हैं।
Published on:
03 Nov 2023 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
