9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: अनकंट्रोल्ड हुआ तेज रफ्तार पिकअप, 2 महिलाओं को रौंदा, ड्राइवर मौके से फरार

CG Road Accident: गौरेला में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप कैंपर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
सुबह की सैर बनी काल (photo source- Patrika)

सुबह की सैर बनी काल (photo source- Patrika)

Road Accident: गौरेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Road Accident: जानें कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6:15 बजे आईटीआई सेमरा के पास मुख्य मार्ग पर हुआ। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए घर से निकली थीं। दोनों महिलाएं सड़क किनारे टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरीं। हादसा यहीं नहीं रुका—महिलाओं को कुचलने के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पास में खड़ी एक बस से भी जा टकराया। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में भिजवा दिया है।

पुलिस टीम लगातार दे रही दबिश

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में पिकअप का हेल्पर संदीप यादव भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वाहन कोरबा से कटनी की ओर जा रहा था। फरार चालक लल्लू की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

Road Accident: इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा दुख है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।