24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

भाजपाइयों ने किया चक्काजाम, भूपेश सरकार को जमकर कोसा

गौरेला-मरवाही-कोरबा-मनेंद्रगढ़ मार्ग में किया गया विरोध प्रदर्शन पेंड्रा. भाजपा नेताओं ने गौरेला मरवाही कोरबा मनेंद्रगढ़ मार्ग में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता सडक़ में धरने पर बैठे रहे।

Google source verification

पेंड्रा. भाजपा नेताओं ने गौरेला मरवाही कोरबा मनेंद्रगढ़ मार्ग में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता सडक़ में धरने पर बैठे रहे।

भाजपाइयों ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नक्सलियों एवं अपराधियों को रोक पाने में पूृर्णत: विफल है। प्रदेश में नक्सली घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी पूर्व के दिनों में बस्तर संभाग में भाजपा के कई नेताओं की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी। वहां की जनता, पुलिस जवान एवं भाजपा नेताओं को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने पेंड्रा में चक्काजाम किया है। प्रदेश में बढ़ती हुई नक्सली हिंसा, हत्या, लूटपाट, बलात्कार, बढ़ती हुई आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। चक्का जाम से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से लोगों को आने जाने दिया। हालॉकि चक्का जाम के दौरान भाजपा नेताओं ने जाम मे फंसी एम्बुलेंसों को निकलने के लिए रास्ता दिया गया, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, भाजपा नेत्री समीरा पैकरा, विभा नहरेल, प्रखर तिवारी, सुनील शुक्ला, भूधर सोनी व करन साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।