7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली छात्रा को बदनाम करने फेसबुक से चुराई फोटो और ब्लू फिल्म में कर दी एडिट फिर वीडियो बना कर वायरल कर दिया

फेसबुक की फोटो से छात्रा की जिंदगी में आ गया तूफान, एक आरोपी युवक की बजह से अब पूरा परिवार है सदमें में, सिरगिट्टी थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
Blue Film and Photo Viral of School Girl

स्कूली छात्रा को बदनाम करने फेसबुक से चुराई फोटो और ब्लू फिल्म में कर दी एडिट फिर वीडियो बना कर वायरल कर दिया

बिलासपुर. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी की तस्वीर को ब्लू फिल्म में एडिट कर वीडियो बनाने के बाद युवक ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक सीजी 14 में रहने वाले कन्हैया दिवाकर ने थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी की तस्वीर फेसबुक और वाट्सएप डीपी से निकाल कर ब्लू फिल्म में एडिट कर वीडियो बनाया था। उसने किशोरी का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल किया था। आरोपी ने वीडियो किशोरी के भाई को भी दिखाया था। किशोरी के भाई ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 292 और पास्को एक्ट की धारा 12 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
रतनपुर थाना क्षेत्र में शादीशुदा युवक द्वारा खुद को कुंवारा युवती दुष्कर्म किया। रतनपुर पुलिस के अनुसार युवती की मुलाकात 2 वर्ष पूर्व समीर अंसारी से हुई थी। समीर ने खुद को कुंवारा बताते हुए युवती को प्रेम जाल में फंसा कर नवंबर 2018 में वह युवती को ग्राम भेड़ीमुड़ा स्थित घर ले गया था। दुष्कर्म किया था। 1 सप्ताह पूर्व युवती को पता चला कि समीर पहले से शादीशुदा है, तो उसने मामला दर्ज कराया।

युवती का किया दैहिक शोषण,जुर्म दर्ज
सरकंडा पुलिस के अनुसार कोटा अंतर्गत ग्राम टेंगनमाड़ा निवासी 32 वर्षीय एक युवती को झांसा देकर वर्ष 2014 से भुवनेश्वर लगातार लोधीपारा स्थित अपने घर में लाकर दैहिक शोषण करता रहा। युवती ने उसे शादी करने की बात कही तो भुवनेश्वर मुकर गया। पीडि़ता ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
...........................................................................