3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम उम्र के प्रेमी जोड़ों को ये खबर झकझोर कर रख देगी, कैसे एक बॉयफ्रेंड ने नाबालिग लड़की के साथ अपनी हवस मिटाई, दोस्तों को परोसा फिर उतार दिया बाजार में

आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 साल तक देह व्यापार कराता रहा(Boyfriend raped girlfriend)।

3 min read
Google source verification
Boyfriend raped girlfriend for 2 years continuously

कम उम्र के प्रेमी जोड़ों को ये खबर झकझोर कर रख देगी, कैसे एक बॉयफ्रेंड ने अपनी हवस मिटाई, दोस्तों को परोसा फिर उतार दिया बाजार में

बिलासपुर/मुंगेली. नाबालिग से प्यार, रेप, जिस्मफरोशी का सनसनी खेज मामला सामने आया है, कम उम्र के प्रेमी जोड़ों को ये खबर झकझोर कर रख देगी, एक बॉयफ्रेंड ने पहले अपनी हवस मिटाई(Boyfriend raped girlfriend) फिर दोस्तों को परोसा और फिर जिस्म फरोशी बाजार में उतार दिया

नाबालिग लड़की(minor girl)को पहले प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 साल तक बंधक(Kidnapped)बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर देह व्यापार(rape)कराता रहा। इतना ही नहीं अपने साथियों के साथ मिलकर पीडि़ता का दैहिक शोषण भी किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर परिजनों के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Read more-दुबई से आई गोल्ड मेडलिस्ट बेटी की लाश तो फूट-फूटकर रो पड़े लोग, पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में हुआ हंगामा

पीडि़ता ने आईजी प्रदीप गुप्ता से शिकायत कर कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। आईजी के आदेश पर पुलिस ने 10आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मुंगेली कोतवाली पुलिस के अनुसार बिलासपुर में रहने वाली रहने वाली एक नाबालिग लड़की को एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया और नौकरी लगाने के नाम पर बिलासपुर से मुंगेली लाकर बंधक बना लिया। युवक ने पीडि़ता को एक मकान में बंधक बनाए रखा और देह व्यापार में धकेल दिया। विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीडि़ता को धमकाते हुए उसका दैहिक शोषण किया और देह व्यापार कराता रहा। कुछ दिनों पूर्व नाबालिग आरोपियों के चंगुल से भागकर परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।

Read more-यहां सुरक्षित नहीं बेटियां, कांग्रेस नेता के चचेरे भाई ने सरेराह की नाबालिग लड़की से छेड़खानी

परिजन उसे लेकर सरकंडा थाना गए। सरकंडा पुलिस ने उसे घटना स्थल मुंगेली क्षेत्र का होने का हवाला देकर मुंगेली भेज दिया। मुंगेली पुलिस उसकी शिकायत लेने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। करीब 25 दिनों के बाद पीडि़ता आईजी प्रदीप गुप्ता से शिकायत करते हुए घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

आईजी ने मुंगेली एसपी व कोतवाली टीआई से मामले की जानकारी ली। आईजी ने थानेदार को फटकार लगाते हुए मामले में अपरध दर्ज करने के आदेश दिए। आनन-फानन में गुरुवार रात पुलिस ने मामले में कांग्रेस नेता के करीबी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ धारा 373, 376, 34, 506, पोस्को एक्ट की धारा 4, 66 व एसटीएससी एक्ट की धारा 3, 2 के तहत अपराध दर्ज किया।

Read more-शादी के सपने दिखाए और तीन साल तक लगातार करता रहा दुष्कर्म, शादी का दबाव पड़ा तो बोला मुझे भूल जाओ

आरोपियों में कांग्रेस नेता के करीबी व रसूखदार शामिल
आरोपियों के नामों को कोतवाली पुलिस ने गोपनीय रखा है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपियों में कांग्रेस नेताओं के करीबी व रसूखदार शामिल हैं। पुलिस आरोपियों को पूरा संरक्षण दे रही है।
बंधक बनाकर पीटा, देह व्यापार नहीं करने पर दी परिजनों को मारने की धमकी पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे देह व्यापार नहीं करने पर मारपीट करते थे। साथ ही परिजनों को जान से मारने की धमकी देते थे। उसके साथ आरोपियों ने पहले दैहिक शोषण करना शुरू किया। बाद मे ंउसे देह व्यापार मेंधकेल दिया। उसे मुंगेली जिले में अलग-अलग स्थानों पर रखकर लगातार देह व्यापार(Crime in Bilaspur)कराते रहे।

---आरोपियों का नाम गोपनीय रखा गया है क्योंकि नाम उजागर होने के बाद आरोपी फरार हो सकते हैं। इसलिए इसे गुप्त रखा गया है।
तेजराम पटेल, एसडीओपी

--पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सीडी टंडन, एसपी मुंगेली