26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समझौता नहीं किया तो उबलता पानी डालकर महिला को जलाया

नवंबर महीने में उनके मकान से 67 हजार रुपए की चोरी हुई थी। चोरी का संदेह मोहल्ले मे ंरहने वाले पकलू साहू पर था।

2 min read
Google source verification
tana sarkand

बिलासपुर . चोरी के मामले में समझौता नहीं करने पर तीन महिलाओं ने मिलकर १ महिला पर घर घुसकर गर्म पानी डालकर जला दिया। घटना 12 नवंबर को हुई थी। 3 दिनों तक अस्पताल में उपचार के बाद घायल महिला ने शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जमानती धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति की है। किरारी मस्तूरी निवासी संगीता सिंह पति तारा सिंह पति व बच्चों के साथ सरकंडा अटल आवास में किराये पर रहती हैं। नवंबर महीने में उनके मकान से 67 हजार रुपए की चोरी हुई थी। चोरी का संदेह मोहल्ले मे ंरहने वाले पकलू साहू पर था।

READ MORE : 1100 मामले अनसुलझे, पुलिस को है 1200 चोरों की तलाश

उसने इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को दी थी। 12 नवंबर को महिला घर पर अकेली थी। मोहल्ले में रहने वाली पकलू की रिश्तेदार मुन्नी साहू, भगवती साहू व एक अन्य महिला उसके घर गई थी। तीनों ने उसे पकलू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। उन्होंने चोरी हुए सामान की कीमत पूछी। उसने 67 हजार का सामान चोरी होने की जानकारी देते हुए रकम मिलने पर शिकायत दर्ज नहीं कराने की बात कही। तीनों महिलाएं संगीता को 5 हजार रुपए लेकर मामले को रफा-दफा करने दबाव बनाने लगीं।

READ MORE : उधर होगी मामले की सुनवाई और इधर गुंजेगी बच्चों की किलकारी

संगीता नहीं मानी तो तीनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए किचन में उबल रहे पानी को उस पर उड़ेल दिया था। गर्म पानी से महिला झुलस गई थी। आरोपी महिलाएं घटना के बाद भाग गई थी। संवेदनशीन मामला होने के बाद भी एसआई आरए यादव ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ जमानती प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति की थी।
कड़ी कार्रवाई की जाएगी : मामले की जानकारी नहीं है। एेसा हुआ है तो समीक्षा करने के बाद आरोपी महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अनिल तिवारी, प्रभारी सरकण्डा थाना

READ MORE : मंत्री की फटकार के बाद भी पसरी रही गंदगी, 48 घंटें में कंडम बसें व अंदर से कब्जा हटाने नोटिस