7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Car Stunt Video: चलती कार में युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

Car Stunt Video: बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चलती नैनो कार में दो युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
खतरनाक स्टंटबाजी (photo source- Patrika)

खतरनाक स्टंटबाजी (photo source- Patrika)

Car Stunt Video: बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चलती कार में दो युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक नैनो कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिरगिट्टी के तिफरा सेक्टर-डी इलाके का है।

सोशल मीडिया पर Video वायरल

घटना के दौरान कार के पीछे चल रही एक महिला ने अपने मोबाइल से पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार दुर्ग पासिंग की बताई जा रही है और उसमें वाहन का नंबर भी साफ नजर आ रहा है।

Car Stunt Video: इस तरह की लापरवाही भरी स्टंटबाजी से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को खतरा हो सकता था, वहीं खुद युवकों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और कार सवार युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।