
जनगणना 2027 (photo-patrika)
Census 2027: राष्ट्रीय महत्व के जनगणना को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार या विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जनगणना अधिनियम 1948 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रावधान लागू किए जाएंगे।
हाल ही में बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम घोघरा में जनगणना कर्मी के साथ मारपीट और कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीतियों के निर्धारण की आधारशिला है।
सहायक जिला जनगणना अधिकारी झील जायसवाल ने बताया कि, जनगणना कार्य इस माह की शुरुआत से जारी है और इसे तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही फील्ड स्तर पर कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे।
बंद घर, सुरक्षा गार्ड और अपार्टमेंट कल्चर से जूझ रही जनगणना टीम, ग्रामीण क्षेत्रों में काम आसान- बिलासपुर समेत अधिकांश शहरी क्षेत्रों में जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और आवास गणना के दौरान प्रगणकों को कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहरों में बड़ी संख्या में लोग नौकरी या अन्य कारणों से दिनभर घर से बाहर रहते हैं, जिससे सर्वे टीम को बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है… पूरी खबर पढ़े
अब तक 2800 लोगों ने घर बैठे भरे सवाल, मकान से लेकर परिवार तक देनी होगी पूरी जानकारी, जानें डिटेल्स- जनगणना 2027 के लिए शुरू हुई स्व गणना प्रक्रिया में लोगों का रूझान बढ़ रहा है। 16 अप्रैल से शुरू हुई इस सुविधा का लाभ अब तक 2800 नागरिक ले चुके हैं… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
08 May 2026 05:07 pm
Published on:
08 May 2026 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
