पुलिस के अनुसार शुभम विहार निवासी लोकेश उर्फ लवी पिता राम राव भोषले (33) रतनपुर-कोनी मार्ग पर फैमली ढाबा संचालन करते हैं। गुरुवार देर रात दो युवक उनके ढाबा में खाना खाने के लिए पहुंचे। दोनों ने खाना खाने के बाद रुपए को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया। बचाव में झुकने पर चापड़ से सिर पर गंभीर चोट आई है। हमलावर दोनों युवक कौन थे पीड़ित ने अनभिज्ञता जताई है।