पुलिस की पूछताछ में पकडे़ गए आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं। इसमें जिला रायपुर नवापारा निवासी निखिल राव, चंदन जैन व कोरबा निवासी चीना पांडे शामिल है। पुलिस मामले में केस दर्ज फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी चीना पांडे के खिलाफ पहले भी कई अपराधिक मामले थानों में दर्ज है। इस कारण उसे कोरबा से जिला बदर भी किया जा चुका है।