8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: होटल में अवैध शराब बेचने पर पति गया जेल तो पत्नी ने संभाला कारोबार, फिर… पुलिस ने दबोचा

Bilaspur News: अवैध शराब बेचने के आरोप में पति गया जेल तो पत्नी अवैध शराब बेचने लगी। पुलिस ने 55 लीटर महुआ शराब के साथ महिला के गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Sep 2024, 4:13 PM IST

CG Crime News

CG Crime News: होटल में अवैध रूप से शराब बेचने पर पति के जेल जाने के बाद पत्नी से उसके कारोबार को संभाल लिया। जब पुलिस का इसका पता चला तो दबिश देकर छापामार कार्रवाई की। इस बीच 55 लीटर शराब मिला। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मानिक चौरी में एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। होटल में छापा मारा तो पता चला कि मानिकचौरा निवासी आरोपी रजनी नायक पति जोगी नायक 30 वर्ष अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। इस बीच उसके कब्जे से 55 लीटर शराब बरामद कर पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही 120 लीटर महुआ व देशी शराब के साथ पति हुआ था गिरफ्तार दो दिन पहले ही महिला आरोपी के पति जोगी नायक को 102 लीटर महुआ, देशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े: Love Affair: बंद कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, आपत्तिजनक हालत में देख पति के उड़े होश फिर…

यह भी मामले

60 लीटर अवैध शराब ले जा रहे तीन गिरफ्तार

सीपत पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम बम्हनी की ओर से एक मोटर साइकिल में कच्ची महुआ शराब लेकर तीन युवक कहीं जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घराबंदी कर मजुर पहरी निवासी धर्मेंद्र दास 28 वर्ष , मजुर पहरी निवासी दीपकदास उर्फ पिंटू 27 वर्ष व बिटकुला सीपत निवासी प्रिय सारथी 25 वर्ष के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक के बोरी के अंदर में रखे 2 पन्नियों में 30-30 लीटर सहित कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया।

1000 किलो महुआ लहान जब्त, किया नष्ट

कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमकेना के बसोर मोहल्ला में जगह-जगह अवैध रूप से शराब बना कर बेची जा रही है। इस पर पुलिस टीम मोहल्ले में पहुंची और आरोपी अदालत बसोर 45 वर्ष के कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब व अन्य कई स्थानों से शराब बनाने प्लास्टिक के डिब्बों और बोरियों में रखे गए 1 हजार किलो से अधिक महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्टीकरण किया गया।