
बिलासपुर.cg election 2023 : प्रदेश में सत्ता की कुर्सी अब तक उत्तर पथ होकर ही गुजरी है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद अब तक हुए 4 विधानसभा चुनावों में 3 बार भाजपा ने यहां से अधिक विधायकों के जीतने पर ही सरकार बनाई है वहीं 1 बार कांग्रेस के अधिक विधायक जीते तब कहीं प्रदेश की सत्ता पर पार्टी ने सत्ता हासिल की। प्रदेश की 90 सीटों में 38 सीटें सरगुजा और बिलासपुर संभाग में है और राजनीतिक पार्टियां यहां से अधिक विधायक जीतने की रणनीति बनाते हैं।
CG Election 2023 : प्रदेश में 90 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी राजनीतिक दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए होते हैं। इस आंकड़े को पार करने के लिए राजनीति पार्टियां पूरा जोर लगाती हैं। जिस प्रकार देश भर में होने वाले आम चुनाव यानि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी के सरकार बनाने की संभावना अधिक होती है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी उत्तर क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
CG Election 2023 : राजनीतिक गलियारों में इस क्षेत्र को उत्तर पथ कहा जाता है। यहां हर चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ अन्य दलों के जीतने वाले उम्मीदवारों की संख्या बदलती रही है।
सरकार बनने में उत्तर पथ का योगदान
वर्ष 2003-2013 तक हुए तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर क्षेत्र से कांग्रेस की अपेक्षा अधिक सीटें जीतकर ही सरकार बना पाई थी। इसी प्रकार कांग्रेस ने वर्ष 2018 में अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आई थी।
वर्ष 2003 के चुनाव में भाजपा ने कुल 50 सीटें जीती थी इनमें से उत्तर छत्तीसगढ़ की 19 सीटें शामिल हैं। मैदानी यानी मध्य और जंगल क्षेत्र यानि बस्तर क्षेत्र को मिलाकर 31 सीटें ही जीते थे।
वर्ष 2008 के चुनाव में भाजपा ने 50 सीटें जीती थीइसमें उत्तर छत्तीसगढ़ की 19 सीटें शामिल थी। यानि इस चुनाव में भी भाजपा ने वर्ष 2003 की तरह 31 सीटें ही जीती थी।
वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा ने कुल 49 सीटें जीती थी। इसमें उत्तर छत्तीसगढ़ की 20 सीटें उत्तर छत्तीसगढ़ की थी। यानि मैदानी और मध्य क्षेत्र से भाजपा सिर्फ 29 सीटें जीत पाई थी।
वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने कुल 68 सीटें जीती थी। इसमें 26 सीटें उत्तर छत्तीसगढ़ की थी। यानि मैदानी और मध्य क्षेत्र से कांग्रेस को सिर्फ 42 सीटें ही ती थी।
राजनीतिक दलों को मिली सीटें
चुनाव भाजपा कांग्रेस बसपा राकांपा जेसीसीजे
2003 19 18 0 1 0
2008 19 17 2 0 0
2013 20 18 0 0 0
2018 7 26 2 0 3
Published on:
24 Oct 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
