
CG Election 2023: बिलासपुर के लिए अलग से घोषणापत्र, 23 बिंदु शामिल
बिलासपुर। CG Election 2023: विधानसभा बिलासपुर के लिए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने शनिवार को अलग घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 23 घोषणा शामिल हैं। उन्होंने अरपा पार अलग नगर निगम बनाने और शहर को प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब बनाने की घोषणा की है।
एक हॉटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारो से चर्चा करते हुए अमर ने कहा कि शहर से गुंडागर्दी को रोकने और कई लोगों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अलग राजस्व न्यायालय और थाने की स्थापना की जाएगी। घोषणा पत्र में अरपा पार अलग नगर निगम बनाने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अरपापार अलग नगर निगम का चुनाव कराने की बात कही। तालाबों और अस्पताल, बिजली, यातायात ट्रैफिक, पानी , बृहस्पति बाजार को हाईटेक बनाने के साथ ही शहर को शिक्षा का हब बनाने की बात कही।
सीवरेज प्रोजेक्ट के कब तक पूरा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत 3 किलोमीटर का काम शेष है, इसका काम राज्स सरकार ने बंद करा दिया है। हमारी सरकार बनेगी तो इस प्रोजेक्ट के साथ अमृत मिशन और 1 हजार करोड़ के रुके प्रोजेक्ट फिर से शुरू किए जाएंगे। शहर को बी-ग्रेड सिटी का दर्जा दिलाया जाएगा। शहर में 150 वातानुकूलित बसों का संचालन होगा। एयरपोर्ट का विकास कर नाइट लैंडिंग और महानगरों से सीधी उड़ान शुरू कराई जाएगी। बुकाडेमत से पाली, खूंटाघाट व रतनपुर होते हुए अचानमार को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
Updated on:
05 Nov 2023 03:32 pm
Published on:
05 Nov 2023 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
