6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AC Compressor Blast: बिलासपुर में AC कंप्रेसर फटने से जोरदार ब्लास्ट, 2 सगे भाई बुरी तरह झुलसे, मची अफरा-तफरी

AC Compressor Blast: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर फटने से अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।

2 min read
Google source verification
ब्लास्ट के बाद अस्त-व्यस्त दुकान का सामान (फोटो सोर्स- पत्रिका)

ब्लास्ट के बाद अस्त-व्यस्त दुकान का सामान (फोटो सोर्स- पत्रिका)

AC Compressor Blast: बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर में हुए तेज ब्लास्ट से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार, तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर परफेक्ट सॉल्यूशन नाम की दुकान में यह हादसा हुआ। यह दुकान एसी रिपेयरिंग और संबंधित कार्यों के लिए जानी जाती है। रविवार शाम करीब 6.40 बजे दुकान में काम के दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों भाई गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले।

AC Compressor Blast: दोनों भाई रतनपुर के निवासी

घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो रतनपुर के निवासी हैं। दोनों बिलासपुर में किराए पर दुकान लेकर एसी मरम्मत का काम करते हैं।

घरों से बाहर निकले लोग

अचानक हुए धमाके से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ब्लास्ट किन कारणों से हुआ।

ब्लास्ट की वजह का अंदेशा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा एसी कंप्रेसर में गैस भरने या मरम्मत के दौरान हुआ हो सकता है। अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय दुकान के भीतर ही काम चल रहा था, जिससे दोनों सीधे विस्फोट की चपेट में आ गए।

घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बर्न अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

शादी घर में सिलेंडर ब्लास्ट, मातम में बदलीं खुशियां, 20 लाख का सामान जलकर राख- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में सोमवार को एक जोरदार सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाका इतना तेज था कि पीड़ित अंकुर कुमार चौबे के घर की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं… पूरी खबर पढ़े