6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2026-27: 13 अप्रैल को मेयर पेश करेंगी बजट, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 8 को तय होगा प्रश्नों का क्रम

Budget 2026-27: बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा 13 अप्रैल को स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित होगी, जहां महापौर पूजा विधानी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।

2 min read
Google source verification
13 अप्रैल को मेयर पेश करेंगी बजट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

13 अप्रैल को मेयर पेश करेंगी बजट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Budget 2026-27: बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के विकास और प्रशासनिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक दोपहर 12 बजे स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित होगी, जहां सात एजेंडों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

इसी दौरान महापौर पूजा विधानी वर्ष 2026-27 का बजट भी पेश करेंगी। सभा में कई अहम प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इनमें सामाजिक प्रमाण पत्र से जुड़े प्रकरण, गोंडवाना चौक और देवरीखुर्द में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना, मोपका चौक स्थित उद्यान के नामकरण का प्रस्ताव और इमलीपारा रोड स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की दुकानों को किराए पर देने के नियम तय करने, जीआईएस आधारित मैकेनिकल और मैन्युअल सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

7 अप्रैल तक पार्षद विकास भवन में जमा करेंगे प्रश्न, 8 को लॉटरी से तय होगा क्रम

पेयजल की समस्या फिर गूंजेगी सदन में

बैठक में पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाएंगे, जिससे सभा के दौरान हंगामे की स्थिति भी बन सकती है। सबसे अधिक पेयजल को लेकर वार्डों से शिकायत मिल रही है।

कांग्रेस-भाजपा के पार्षद लगा रहे सवाल

इधर, पार्षदों को अपने प्रश्न 7 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक विकास भवन में अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त प्रश्नों के क्रम निर्धारण के लिए 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉटरी निकाली जाएगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

मेयर मीनल चौबे ने पेश किया 2131 करोड़ का बजट, मिली कई बड़ी सौगातें- मेयर मीनल चौबे ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2131.75 करोड़ का बजट पेश किया। सदन में मेयर ने आय और व्यय की जानकारी दी। बताया कि निगम में डिपाजिट 207 करोड़ 65 लाख 90 हजार है। इस तरह कुल 2131 करोड़ 75 लाख 2 हजार का बजट की जानकारी मेयर ने दी। बजट में पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने… पूरी खबर पढ़े

जगदलपुर नगर निगम बजट से पहले गरमाया सदन, नारेबाजी के बीच 2.40 अरब का बजट पेश- जगदलपुर नगर निगम के बजट सत्र में इस बार बजट पेश होने से पहले ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। वर्ष 2026-27 के लिए 2 अरब 40 करोड़ 92 लाख 84 हजार रुपए का बजट अंतत: नारेबाजी और विरोध के बीच पेश किया गया, लेकिन इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव बना रहा। इस बजट में जहां शहरवासियों को पेयजल संकट से दूर करने के लिए 100 करोड़ का बजट रखा गया है… पूरी खबर पढ़े