
CG Murder Case: अवैध संबंध के शक में खूनी हमला! बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, 7 लोग गंभीर, गांव में तनाव(photo-patrika)
CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटों के साथ मिलकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पेंडरवा निवासी 46 वर्षीय सुरेश श्रीवास को अपनी पत्नी के गांव के ही शेख सलीम के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को सुरेश श्रीवास अपने दो नाबालिग बेटों के साथ तलवार लेकर शेख सलीम के घर पहुंचा। उस समय सलीम घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर घर में मौजूद अन्य परिजनों पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान आरोपी ने शेख सलीम की 65 वर्षीय मां मुराद बेगम पर तलवार से कई वार किए। वार इतना खतरनाक था कि उनकी आंख बाहर निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस बर्बरता ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।
हमले में घर के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाया गया। तलवार से किए गए हमले में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सोना परवीन (पिता – शेख साबिल)
साक्षित परवीन (पिता – शेख रज्जाक)
रेहान परवीन (पिता – शेख सबीर खान)
शहनाज बेगम (पति – शेख राजू)
अलीशा (पिता – शेख सलीम)
अयान शेख (पिता – शेख सलीम)
खुद थाने पहुंचे पीड़ित
घटना के बाद घायल और पीड़ित परिवार के सदस्य लहूलुहान हालत में खुद वाहन से रतनपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि आरोपी लंबे समय से रंजिश रखे हुए था और इसी कारण उसने हमला किया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और टीआई अंशिका जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में लिया गया है।
इस हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध के शक को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। करीब तीन-चार महीने पहले इसी कारण आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था। बावजूद इसके, उसके मन में रंजिश बनी रही, जो अंततः इस खूनी वारदात में बदल गई।
Updated on:
02 Apr 2026 10:08 am
Published on:
02 Apr 2026 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
