कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर एसडीएम तखतपुर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। ग्राम मोढ़े में सरपंच प्रमोद कुमार निर्मलकर द्वारा अवैध रूप से डंप की गई 120 ट्रैक्टर रेत को अलग-अलग स्थानों से जब्त किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने रेत को सुरक्षित रूप से उपसरपंच के सुपुर्द किया। इस कार्रवाई में तहसीलदार पंकज सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर राजू यादव और राजस्व निरीक्षक ऋषि राज शामिल रहे।