
CG News: बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार को कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे पुलिस रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए।
पकड़ी गई महिलाओं में रामायण चौक, चिंगराज पारा निवासी 30 वर्षीय महिला, बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी 45 वर्षीय एवं देहन पारा, सकरी निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है। इनके साथ एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।
मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी भी की। सभी तीनों महिलाओं को महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Updated on:
11 May 2025 02:19 pm
Published on:
11 May 2025 02:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
