
मनचले युवकों ने दो महिलाओं के तोड़ दिए पैर, एक के सिर पर आई गंभीर चोट आईसीयू पहुंची महिला
बिलासपुर। शुक्रवार दोपहर शहर के सरकंडा इलाके में अचानक घटी इस घटना ने दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीँ अब उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (CG news Crime) घटना में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। सरकंडा लोधीपारा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार 3 युवकों ने स्कूटी सवार 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी के दोनों महिलाएं गाडी सहित दूर जा गिरी जिससे एक महिला का सिर फट गया और सड़क खून से लथपथ हो गया।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 1 महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 2 महिलाएं कोनी से सरकंडा की ओर जा रही थीं। तभी पीछे से बाइक सीजी 10 एएस 0225 में तखतपुर थानांतर्गत ग्राम जोरापारा मोछ निवासी छवि कुमार केंवट (20), राम सिंगरौनल (23) और रविन्द्र यादव (24) महिलाओं को ओवर टेक किया और सामने से आ रहे वाहन से बचने के फेर में बाइक से स्कूटी को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में स्कूटी में सवार 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीँ दोनों महिलाओं के पैर टूट गए। जिसके बाद उन्हें सरकंडा स्थित गायत्री नर्सिंग होम ले जाय गया जहाँ से उन्हें लाइफ केयर रेफेर कर दिया गया है जहाँ महिलाओं का उपचार चल रहा है।
Published on:
21 Sept 2019 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
