CG Patwari Suspended: पटवारी ने जमीन का रिकाड ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में एक किसान से 60 हजार रुपए की डिमांड की थी। पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपए देते हुए किसान ने चुपके से वीडियो बना लिया। रुपए मिलने के बाद भी काम न होने पर पीड़ित ने न सिर्फ उस वीडियो को वायरल कर दिया, बल्कि पूरे सबूत के साथ इसक शिकायत एसडीएम से की थी।