वायरल वीडियो में पटवारी, किसान से रिश्वत की आधी रकम लेते और दूसरी किस्त के लिए बातचीत करते नजर आ रहा है। मामला रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पचरा का है। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2024 को पटवारी अनिकेत साव पचरा गांव आया था। इस दौरान किसान केवल दास मानिकपुरी ने उससे अपने पिता के नाम पट्टे की जमीन की ऋण पुस्तिका तैयार कराने की जानकारी ली।