ग्राम पंचायत तुशवाल बीजापुर जिले का राजस्व ग्राम है। यह गांव दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर है। पीडि़त परिवारों ने बताया कि जनअदालत के दिन कंपनी 6 की डीवीसी निर्मला, ललिता, पाकलू,रामधर और राजेश जैसे 50 से 60 नक्सली गांव पहुंचे थे। पीडि़त परिवारों ने बताया कि उस दिन पूरे गांव में खौफनाक मंजर था, उन्हें डर था कि कहीं नक्सली मौत का फरमान ना सुना दें। गांव से बेदखल हुए परिवारों का कहना है कि वे बस्तर जिले के किलेपाल जाएंगे, वहां रिश्तेदार रहते हैं, वहीं पर पनाह लेंगे। कुछ ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के पनेड़ा और वाहनरपुर भी गए हैं।