Sukma Naxal News: सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र पेंटापाड़ निवासी कलमू हिड़मा की नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में सोमवार रात हत्या कर दी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर कोंटा एरिया कमेटी का पर्चा फेंका जिसमें कलमू हिड़मा को पार्टी व जनविरोधी बताया गया था। कलमू हिड़मा पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससूर थे।