15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Police Raid: कांग्रेस नेता के घर आधी रात छापेमारी, ढाई घंटे चली तलाशी फिर भी हाथ खाली

CG Police Raid: बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आधी रात कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के घर छापा मारा। डॉग स्क्वायड और सशस्त्र जवानों के साथ बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

2 min read
Google source verification
CG Police Raid: कांग्रेस नेता के घर आधी रात छापेमारी, ढाई घंटे चली तलाशी फिर भी हाथ खाली(Photo-patrika)

CG Police Raid: कांग्रेस नेता के घर आधी रात छापेमारी, ढाई घंटे चली तलाशी फिर भी हाथ खाली(Photo-patrika)

CG Police Raid: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी गोलीकांड मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आधी रात छापेमारी की। पुलिस टीम रात करीब एक बजे तोरवा क्षेत्र के लालखदान-महमंद इलाके में पहुंची, जहां कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान डॉग स्क्वायड और सशस्त्र जवानों के साथ बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

CG Police Raid: हर कमरे की तलाशी, लेकिन नहीं मिला आरोपी

पुलिस ने नागेंद्र राय के घर के हर एक कमरे की बारीकी से जांच की। करीब ढाई घंटे तक चली इस तलाशी अभियान के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। डॉग स्क्वायड की मदद से भी तलाश की गई, लेकिन नागेंद्र राय पुलिस के हाथ नहीं लगा।

परिजनों का विरोध, कार्रवाई में आई बाधा

सर्च ऑपरेशन के दौरान नागेंद्र राय के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। बेटे, भतीजे और अन्य परिवार के सदस्यों ने बहसबाजी करते हुए पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। आधी रात को छापेमारी करने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई, जिससे पुलिस को तलाशी अभियान के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज

स्थिति को देखते हुए तोरवा पुलिस ने नागेंद्र राय के परिजनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के एसएसपी Rajnesh Singh ने फरार आरोपी नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश कर रही है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

मस्तूरी गोलीकांड में तेज हुई कार्रवाई

मस्तूरी गोलीकांड के बाद से ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। लगातार छापेमारी और सर्च ऑपरेशन के जरिए पुलिस फरार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

कानून से बचना मुश्किल, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपी ज्यादा दिनों तक कानून से बच नहीं पाएंगे। लगातार दबिश और निगरानी के चलते जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है।