17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide News: कमरे में बंद होकर युवक ने लगाई फांसी! खिड़की से पत्नी ने देखा शव, पुलिस ने पहुंचकर शुरू की जांच कार्रवाई

CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के सरगांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में शोक का माहौल है।
2 min read
Google source verification
भिलाई में दर्दनाक घटना! असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी(photo-patrika)

भिलाई में दर्दनाक घटना! असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी(photo-patrika)

CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के सरगांव जिले में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 मौहार पारा में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG Suicide News: भोजन के बाद कमरे में गया, फिर नहीं निकला बाहर

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नेतराम साहू (40 वर्ष), पिता बिहारी साहू, दोपहर में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया था। काफी समय तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी।

खिड़की से झांककर देखा तो लटक रहा था शव

करीब एक घंटे तक कमरे से कोई हलचल न होने पर उसकी पत्नी योगेश्वरी को आशंका हुई। जब उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गएनेतराम छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह भयावह दृश्य देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर दौड़कर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे घर में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए और घटना से हर कोई स्तब्ध नजर आया।

पुलिस ने पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई कुमार साहू की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया गया है।

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

पुलिस के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक कृषि कार्य से जुड़ा हुआ था और परिवार के साथ रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

क्षेत्र में शोक का माहौल

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में गहरा शोक छा गया है। आसपास के लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। हर ओर मातम का माहौल है और लोग मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग