1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Theft Case: सूने मकानों पर चोरों की नजर, 3 घरों से नगदी-गहने सहित स्कूटी लेकर फरार, पता लगाने में पुलिस भी नाकाम

CG Theft Case: पता चला कि आरोपी अपने साथी के साथ मकान में चोरी करने धुसा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 26 May 2024, 5:27 PM IST

kawardha

CG Theft Case: सूने मकान में चोरो की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। सूना मकान छोड़ते ही चोर वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते हैं। पुलिस अधिकांश चोरी के मामलों में चोरों का पता लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। शनिवार को सरकंडा क्षेत्र में दो चोरी की घटना की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ये चोर कार में आते हैं, हाथ में वॉकीटॉकी, बिना रेकी के उड़ा ले जाते हैं सारा माल

पुलिस के अनुसार राजीव विहार सरकंडा निवासी रजनी पिता संदजीव कुमार कुजूर (46) निजी स्कूल में शिक्षिका है। रजनी कुजूर ने शिकायत में बताया कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बुआ के घर 12 मई को जबलपुर गई थी। शनिवार सुबह 4 बजे घर लौटी तो देखा मोहल्ले के कुछ लोग एक युवक को पकड़ कर रखे हुए थे। पता चला कि आरोपी अपने साथी के साथ मकान में चोरी करने धुसा था।

रजनी मकान अंदर जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ व सामान बिखरे हुए थे। चेक करने पर पता चला सोने व चांदी गहने व कीमत लगभग 60 हजार का माल चोरी हो गया है। पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंच कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। रजनी कुजूर की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार संदेही से पूछताछ कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: सूने घरों में लाखों की चोरी, चाचा-भतीजे के मकानों के टूटे ताले, कुछ दिन पहले ही गए हुए थे दिल्ली

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल का कहना है कि चोरी के मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर चोरों को पकड़ रही है। कुछ मामलों में चोरों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके अलावा कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।