8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Train Accident: स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन में भड़की आग, कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के 4 कोच जलकर खाक

CG Train accident: विशाखापट्टनम स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनिमत रहा कि ट्रेन खाली था, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 Aug 2024, 1:02 PM IST

CG Train accident

CG Train Accident: कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (18517) में भीषण आग लगने से तीन एसी समेत 4 कोच जल गए। घटना विशाखापट्टनम स्टेशन पर रविवार सुबह करीब 6.30 बजे हुई। गनीमत यह रही कि आग लगने की घटना के समय ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। क्योंकि सभी यात्री तब तक ट्रेन से उतर चुके थे।

CG Train Accident: जानकारी के अनुसार यह ट्रेन कोरबा से शनिवार की शाम 4.10 बजे विशाखापट्नम के लिए रवाना हुई थी। वह रविवार सुबह प्लेटफार्म नं. 4 पर 6.10 बजे पहुंची। तभी करीब 6.30 बजे ट्रेन से धुआं निकलता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तब तक आग भड़क चुकी थी। देखते ही देखते कोच बी6, बी7 और एम-1 में ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगी।

CG Train Accident: 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

वाल्टेयर डिवीजन के डीआरएम सौरभ प्रसाद ने बताया कि हादसे के दौरान कोच खाली थे। ट्रेन मरम्मत के लिए डिपो में जाने वाली थी, तभी यह घटना हो गई। करीब 11.10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। स्टेशन से जले हुए कोच को छोड़कर बाकी ट्रेन को डिपो के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Train Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, अचानक पेड़ से टकरा गई पैसेंजर ट्रेन, पायलेट की हालत गंभीर

विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने बताया, ’’सुबह वाइजैग रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। स्थानीय अग्निशमन सेवा अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। हम एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। आग लगने के पीछे का कारण जानने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इसके बाद ही दुर्घटना के पीछे के वास्तविक कारण के बारे में पता चल पाएगा।’’