सारी प्रक्रियाओं का उल्लेख होना जरूरी है...
किसी भी सरकारी नियुक्ति में जो भी आरक्षण जातिगत हो या अन्य से संबंधित या कितनी सीटें हैं, उसका उल्लेख होना जरूरी है। आज सरकार 58 फीसदी के आधार पर नियुक्त या परीक्षाएं आयोजित करती है, तो उसमें उल्लेख होना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट में प्रक्रियाधीन मामले होने की स्थिति में जारी किए जाने वाले विज्ञापन में यह लिखना जरूरी है कि यह आरक्षण व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के लंबित आदेश के अधीन है और इसमें बदलाव संभव है। आदेश के अनुरूप चयन को बदला जाएगा। इसके अलावा यह लिखना भी जरूरी है कि किन पदों के लिए कितना आरक्षण है। ऐसी स्थिति में चयन या परीक्षा अंधी मानी जाएगी, जिसमें आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होगी। बाद में सवाल उठेगा कि चयन किस आधार पर हुआ है। जारी सूचना या विज्ञापन में प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन है ,यह लिखना जरूरी है।