4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGBSE Board Result 2024: मुंगेली के योगेश ने दसवीं बोर्ड परीक्षा के टापटेन में बनाई जगह, बोला – IAS बनने की है चाहत

CG Board Result 2024: न्यू जेनेरशन पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल लोरमी के छात्र योगेश साहू ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपटेन में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 May 2024, 8:49 AM IST

CG board result 2024

CG Board 10th Toppers 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी किए गए। इसमें न्यू जेनेरशन पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल लोरमी के छात्र योगेश साहू ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपटेन में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया।

कलेक्टर ने योगेश की सफलता पर खुशी जाहिर की और बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। योगेश ने कलेक्टोरेट में कलेक्टर से चर्चा के दौरान बताया कि उसे कक्षा 10वीं में 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं और सूची में उसका नाम 8वें क्रम पर है। माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। वह जिले के कलेक्टर को ही अपना आदर्श मानता है और वह भी आईएएस बनना चाहता है। इस पर कलेक्टर ने योगेश को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट उपाय नहीं है। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने योगेश के माता-पिता से भी चर्चा कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सीके घृतलहरे सहित संबंधित अधिकारी और स्कूल के प्राचार्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: CG Board 12th Topper: 10वीं के बाद अब 12वीं में भी महक अग्रवाल ने किया टॉप, बताई कैसे दो-दो बार किया कमाल